4 साल में कितनी बढ़ी विदेश मंत्री जयशंकर और उनकी पत्नी की संपत्ति?
'द इंडियन एक्सप्रेस' ने विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा दाखिल घोषणा-पत्र के हवाले से बताया कि 2019 से उनकी और उनकी पत्नी क्योको जयशंकर की संपत्ति 29.4% बढ़ी है। उन्होंने दिल्ली में 2 मकान और शिमला में कृषि भूमि सहित ₹20.09 करोड़ की संपत्ति की घोषणा की। बकौल रिपोर्ट, जयशंकर की ज्वेलरी और विदेश में जमा धनराशि भी बढ़ी है।


