Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

40 वर्षों में 20,000 से अधिक भारतीय मारे गए: पाक के सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाने पर यूएन में भारत

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 24 May, 2025
पाकिस्तान के सिंधु जल संधि का मुद्दा उठाने पर यूएन में भारत के स्थाई प्रतिनिधि राजदूत हरीश पी ने कहा है कि पाकिस्तान ने भारत पर 3 युद्ध और हज़ारों आतंकी हमले कर संधि की भावना का उल्लंघन किया। बकौल हरीश, पिछले 40 वर्षों में आतंकी हमलों में 20,000 से अधिक भारतीय मारे गए और भारत ने असाधारण धैर्य रखा।
read more at X