43 साल की उम्र में 3 बच्चे गर्भ में होने पर डॉक्टर ने एक बच्चा अबॉर्ट करने को कहा था: फराह खान
कोरियोग्राफर-फिल्ममेकर फराह खान ने आईवीएफ तकनीक के ज़रिए 3 बच्चों की मां बनने को लेकर कहा है कि डॉक्टर ने उनकी उम्र को देखते हुए एक बच्चा 'अबॉर्ट' करने को कहा था। उन्होंने कहा, "डॉक्टर ने कहा था कि जब तक बच्चे पैदा होंगे, आप 43 साल की हो जाएंगी...यह आपके लिए अच्छा नहीं है...यह एक बड़ा जोखिम है।"


