450 स्टील के कटोरे व रेत से सैंड आर्टिस्ट पटनायक ने बनाई सुभाष चंद्र बोस की कलाकृति
सैंड आर्टिस्ट सुदर्शन पटनायक ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 126वीं जयंती के अवसर पर ओडिशा के पुरी में बीच पर रेत से उनकी कलाकृति बनाई है। ट्विटर पर इसकी तस्वीर शेयर कर पटनायक ने बताया कि उन्होंने कलाकृति को बनाने में 450 स्टील के कटोरे का भी उपयोग किया। पटनायक ने लिखा, "महान नेता को हमारी विनम्र श्रद्धांजलि।"
read more at abp न्यूज़


