Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts
5 वर्षों तक विजय रुपाणी रहे थे गुजरात के मुख्यमंत्री, म्यांमार में हुआ था जन्म
short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Thursday, 12 June, 2025
अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से विमान में सवार गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रुपाणी का निधन हो गया। उनका जन्म 2-अगस्त, 1956 को म्यांमार में हुआ था। रुपाणी, 2006 में राज्यसभा के सांसद बने थे। उन्होंने 2014 में राजकोट पश्चिम से विधायकी (उपचुनाव) जीती थी। 2016-2021 तक रुपाणी गुजरात के मुख्यमंत्री रहे।