Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

5:30 बजे परीक्षा खत्म और 5:35 पर रिजल्ट घोषित, कर्नाटक की यूनिवर्सिटी की तेज़ी ने चौंकाया

short by Anuj / on Thursday, 2 July, 2026
बेलगावी (कर्नाटक) स्थित विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (VTU) ने B.E और B.Tech की छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं के खत्म होने के ठीक 5 मिनट बाद ही उनके नतीजे घोषित कर दिए। मंगलवार शाम 5:30 बजे अंतिम प्रैक्टिकल परीक्षा खत्म हुईं और नतीजे शाम 5:35 बजे घोषित हो गए। वहीं, 60,856 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और इसमें पास प्रतिशत 76.84% रहा।