5 अक्टूबर से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में 5जी ट्रायल लॉन्च करेगा जियो
रिलायंस जियो ने 5 अक्टूबर 2022 से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और वाराणसी में अपनी 5जी सेवाओं का बीटा ट्रायल शुरू करने की घोषणा की है। ट्रायल के तहत इन शहरों के जियो यूज़र्स 1-जीबीपीएस तक की 5जी स्पीड का अनुभव ले सकते हैं। जियो ने कहा कि 'जैसे-जैसे अन्य शहर तैयार होंगे' वैसे-वैसे वह उन शहरों में 5जी ट्रायल करेगा।


