5 करोड़ लोगों का पूर्ण कोविड-19 टीकाकरण करने वाला देश का पहला राज्य बना यूपी: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि यूपी 5 करोड़ लोगों का पूर्ण कोविड-19 टीकाकरण करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। उन्होंने ट्वीट किया, "कोविड-19 की पराजय सुनिश्चित करती यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन व स्वास्थ्यकर्मियों के परिश्रम का प्रतिफल है।" उन्होंने लोगों से टीकाकरण करवाने की अपील भी की।
read more at Times Now नवभारत


