Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

5 फीट चौड़ी ज़मीन पर बिहार के शख्स ने बनाई है 6 मंज़िला इमारत, सामने आया वीडियो

short by खुशी / on Tuesday, 22 October, 2024
सहरसा (बिहार) निवासी अमित यादव नामक शख्स ने अपनी 5 फीट चौड़ी व 80 फीट लंबी ज़मीन पर 6 मंज़िला इमारत बनाई है जिसका वीडियो सामने आया है। अमित ने 'न्यूज़-18' को बताया कि कोविड-19 महामारी के दौरान इसे बनाना शुरू किया था जिसे बनाने में करीब ₹90 लाख खर्च हुए। इमारत में कपड़े का शोरूम भी खोला गया है।