5 फरवरी को महाकुंभ जाएंगे PM मोदी, 27 जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह करेंगे शिरकत
रिपोर्ट्स के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकुंभ में हिस्सा लेने के लिए 5 फरवरी को प्रयागराज जा सकते हैं। वहीं, 27 जनवरी को गृह मंत्री अमित शाह महाकुंभ जाएंगे और जारी शेड्यूल के अनुसार वह संगम स्नान, गंगा पूजन करने के साथ अधिकारियों संग बैठकें भी करेंगे। बकौल रिपोर्ट्स, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 10 फरवरी को प्रयागराज जा सकती हैं।
read more at NewsX


