5 बेटों ने 5 मकान-7 प्लॉट हथियाए, खाना तक नहीं देते; बुज़ुर्ग महिला की 'बागबान' जैसी दास्तां
गाज़ियाबाद (यूपी) में एक बुज़ुर्ग महिला की 'बागबान' फिल्म जैसी दास्तां का सुखद अंत हुआ है। महिला के अनुसार, 5 बेटों ने पति की मौत के बाद 5 मकान और 7 प्लॉट आपस में बांट लिए, उन्हें टूटा-फूटा मकान रहने के लिए दिया और खाना तक देना बंद कर दिया था। ज़िलाधिकारी के दखल से मां-बेटों में सुलह हुई है।
read more at X


