5 बेटियों के पिता ने प्रेम प्रसंग को लेकर कर्नाटक में की 18 वर्षीय बेटी की हत्या
कलबुर्गी (कर्नाटक) में 5 बेटियों के पिता ने दूसरी जाति के युवक से प्रेम प्रसंग के चलते गुरुवार को 18-वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। बकौल पुलिस, शख्स ने आत्महत्या दिखाने के लिए बेटी के मुंह में ज़हर भर दिया था और फिर उसका अंतिम संस्कार कर दिया था। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
read more at हिन्दुस्तान


