5 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन स्वियांतेक ने डोपिंग केस में 1 माह के बैन को किया स्वीकार
5 बार की ग्रैंड स्लैम टेनिस चैंपियन इगा स्वियांतेक ने प्रतिबंधित पदार्थ ट्रीमेटाज़िडीन (टीएमज़ेड) के लिए पॉज़िटिव पाए जाने के बाद एक महीने का निलंबन स्वीकार कर लिया है। वह अगस्त में हुए डोप टेस्ट में टीएमज़ेड के लिए पॉजिटिव पाई गई थीं। बकौल इंटरनैशनल टेनिस इंटीग्रिटी एजेंसी, स्वियांतेक ने कहा था कि टीएमज़ेड उनके शरीर में 'मेलाटोनिन' से आया।
read more at Hindustan Times


