5 माह तक उन्हें फॉलो किया था, रोज़ बात करता था: 'पुकार' में लता मंगेशकर के अपीयरेंस पर बोनी
निर्माता बोनी कपूर ने 'पुकार' (2000) में दिवंगत गायिका लता मंगेशकर के छोटे से अपीयरेंस पर 'ओ2 इंडिया' से कहा है, "उनको 5-महीने तक फॉलो किया था।" उन्होंने कहा, "रोज़ मिलता था, बात करता था। वह 1-हफ्ते के लिए हैदराबाद आईं, हम रात में शूटिंग करते थे।" फिल्म के गाने 'एक तू ही भरोसा' में लता मंगेशकर नज़र आई थीं।


