5 राज्यों के विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच विजय जुलूस निकालने पर लगी पाबंदी हटाई गई
भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनाव की मतगणना के बीच विजय जुलूस निकालने पर लगी पाबंदी हटा ली। कोविड-19 की स्थिति में सुधार को देखते हुए यह राहत दी गई है। हालांकि, यह राहत एसडीएमए के मौजूदा निर्देशों और संबंधित ज़िला प्राधिकरण द्वारा लगाए गए निवारक उपायों के अधीन होगी।
read more at ECI


