5 राज्यों में हुए विधानसभा उप-चुनावों में किस पार्टी ने जीती कौन सी सीट?
5 राज्यों की 6 विधानसभा सीटों पर उप-चुनावों के लिए गुरुवार को मतगणना हुई। रामगढ़ (झारखंड) में आजसु उम्मीदवार सुनिता चौधरी जबकि महाराष्ट्र के चिंचवड में बीजेपी उम्मीदवार अश्विनी लक्ष्मण जगताप ने जीत दर्ज की। कसबापेठ (महाराष्ट्र), इरोड पूर्व (तमिलनाडु) और सागरदीघी (पश्चिम बंगाल) में कांग्रेस की जीत हुई। वहीं, लुम्ला (अरुणाचल प्रदेश) में बीजेपी ने निर्विरोध उप-चुनाव जीता।
read more at चुनाव आयोग


