5 वर्षीय बच्ची ने सीएम योगी को तोहफे में दिया खिलौने वाला बुलडोज़र, उनकी प्रतिक्रिया हुई वायरल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार सुबह गोरखपुर में 5-वर्षीय बच्ची ने बुलडोजर टॉय गिफ्ट किया। गोरखनाथ मंदिर पहुंचे सीएम ने बुलडोज़र लेकर बच्ची के साथ फोटो खिंचवाई और हंसने लगे। इसके बाद सीएम योगी ने बच्ची से कहा, "इसे अपने साथ ले जाओ। मन लगाकर पढ़ाई करना।" बच्ची कानपुर से परिवार के साथ गोरखनाथ मंदिर आई थी।
read more at YouTube


