केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना को 2026-27 से 2030-31 तक जारी रखने की मंज़ूरी दे दी है। वहीं, इसके लिए अगले 5 साल में ₹3.15 लाख करोड़ खर्च किए जाएंगे। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की सहायता 3 बराबर किश्तों में DBT के जरिए सीधे बैंक खाते में मिलती रहेगी।