5 साल से तगड़ा रिटर्न दे रहा यह शेयर, अब अमेरिका से मिला ₹5500 करोड़ का ऑर्डर
वेल्सपन कॉर्प की अमेरिकी सब्सिडियरी को पर्मियन प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना के लिए लगभग ₹5,500 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है। इससे कंपनी की कुल ग्लोबल ऑर्डर बुक ₹50,000 करोड़ के ऑल-टाइम हाई पर पहुंची है। बड़ी उपलब्धि के बावजूद शुक्रवार को कंपनी का शेयर 1.75% गिरकर ₹2,391.80 पर बंद हुआ। इस शेयर ने 5-साल में लगभग 1,647% रिटर्न दिया।
read more at हिन्दुस्तान


