5 साल में लोकसभा के मौजूदा व पूर्व सांसदों की रेल यात्रा पर आया ₹62 करोड़ का खर्च: आरटीआई
एक आरटीआई में बताया गया है कि लोकसभा के मौजूदा और पूर्व सांसदों को ट्रेनों में निशुल्क यात्रा की सुविधा से बीते पांच साल में सरकारी खज़ाने पर ₹62 करोड़ का भार पड़ा है। लोकसभा सचिवालय को वर्तमान सांसदों की यात्रा के लिए रेलवे की ओर से ₹35.21 करोड़ और पूर्व सांसदों के लिए ₹26.82 करोड़ का बिल मिला है।
read more at भाषा


