50 वर्षीय शख्स और उसकी बेटी ने दिल्ली में एनईईटी यूजी में एकसाथ पाई सफलता
दिल्ली में विकास मंगोत्रा नामक 50-वर्षीय शख्स और उसकी बेटी ने एनईईटी-यूजी में एकसाथ सफलता पाई है। मंगोत्रा ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी की तैयारी में मदद करने के लिए परीक्षा दी थी। मंगोत्रा ने इससे पहले 2022 में एनईईटी में सफलता पाई थी। बकौल मंगोत्रा, उन्होंने कॉर्पोरेट नौकरी से छुट्टी लेकर रोज़ाना 15-16 घंटे पढ़ाई की थी।


