Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

500 जेट का ऐतिहासिक ऑर्डर देने के करीब है एअर इंडिया: रिपोर्ट

short by shashank mishra / on Sunday, 11 December, 2022
रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एअर इंडिया टाटा ग्रुप के स्वामित्व में पुनरुद्धार योजना के तहत करीब 500 जेट का ऐतिहासिक ऑर्डर देने के करीब है। इसमें कहा गया कि कंपनी बिलियन डॉलर्स के ये ऑर्डर एयरबस और बोइंग को दे सकती है। ऑर्डर में कम-से-कम 400 नैरो-बॉडी जेट और 100 या उससे अधिक वाइड-बॉडी जेट शामिल हैं।