Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

5000 हीरों का इस्तेमाल कर सूरत में राम मंदिर की थीम पर बनाया गया नेकलेस, तस्वीर आई सामने

short by शुभम गुप्ता / on Tuesday, 19 December, 2023
सूरत (गुजरात) में हीरे के एक व्यापारी ने राम मंदिर की थीम पर एक नेकलेस बनाया है। इस नेकलेस में 5,000 अमेरिकी हीरों व 2 किलोग्राम चांदी का इस्तेमाल हुआ है और इसे बनाने में 40 कारीगरों को 35-दिन लगे। इसे तैयार करवाने वाले हीरा व्यापारी कौशिक काकड़िया ने बताया, "हम यह नेकलेस राम मंदिर को भेंट करना चाहते हैं।"