50,000 के पार हुई तुर्किये और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या
तुर्किये और सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 50,000 के पार हो गई है। तुर्किये की डिज़ास्टर ऐंड इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी (एएफएडी) के मुताबिक, देश में मृतकों की संख्या शुक्रवार रात 44,218 हो गई जबकि सीरिया में मृतकों की संख्या 5,914 है। तुर्किये के भूकंप प्रभावित 11 प्रांतों में स्वयंसेवकों समेत लगभग 2,40,000 बचावकर्मी काम कर रहे हैं।
read more at Hindustan Times


