51 वर्षीय अभिनेता कलाभवन नवास का हुआ निधन, होटल के कमरे में पाए गए मृत
मलयालम अभिनेता व मिमिक्री आर्टिस्ट कलाभवन नवास (51) शुक्रवार शाम को कोच्चि के एक होटल रूम में मृत मिले। वह एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में होटल में ठहरे थे और चेकआउट का समय बीत जाने पर भी जब बाहर नहीं निकले तो होटलकर्मी उनके कमरे में गए थे। बकौल पुलिस, कमरे से कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
read more at इंडिया टीवी


