Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

53% प्रीमियम पर लिस्ट हुआ ज़ोमैटो का शेयर, मिनटों में बाज़ार पूंजीकरण ₹1 लाख करोड़ के पार

short by नेहा भारद्वाज / on Friday, 23 July, 2021
शुक्रवार को स्टॉक एक्सचेंजों पर शेयर सूचीबद्ध होने के कुछ मिनटों के भीतर ही ज़ोमैटो का बाज़ार पूंजीकरण ₹1 लाख करोड़ के पार हो गया। हालांकि, यह कुछ मिनटों के लिए ही रहा जब शेयर ₹138 के भाव पर पहुंचा। दरअसल, शुक्रवार को ज़ोमैटो एनएसई पर ₹116/शेयर के भाव पर सूचीबद्ध हुई जो उसके आईपीओ मूल्य से 53% अधिक है।