Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

53 वर्षीय गायक केके का कोलकाता के कॉन्सर्ट में परफॉर्मेंस के बाद हुआ निधन

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Tuesday, 31 May, 2022
कोलकाता में एक कॉन्सर्ट के लिए पहुंचे गायक केके का मंगलवार शाम को 53 वर्ष की आयु में निधन हो गया। केके की कॉन्सर्ट के बाद कथित तौर पर तबीयत बिगड़ गई थी और उन्हें शहर के एक अस्पताल में ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वह नज़रुल मंच (कॉन्सर्ट हॉल) में परफॉर्म कर रहे थे।