Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

55 पर पहुंचा ग्वाटेमाला में बस के खाई में गिरने से मरने वालों का आंकड़ा

short by हिमांशु श्रीवास्तव / on Tuesday, 11 February 2025
ग्वाटेमाला में सोमवार को एक तेज़ रफ्तार बस के खाई में गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर 55 हो गई है। जांच अधिकारियों के अनुसार, घटनास्थल से 53 शव बरामद किए गए जबकि 2 घायलों की मौत अस्पताल में हुई। वहीं, राष्ट्रपति बर्नार्डो एरेवालो ने घटना पर शोक जताते हुए एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया है।
read more at भाषा