Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

55 मिनट तक लिफ्ट में फंसे रहे स्टीव स्मिथ, लबुशेन ने उन्हें बाहर से दी चॉकलेट

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 30 December 2021
ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट उप-कप्तान स्टीव स्मिथ गुरुवार को पार्क हयात मेलबर्न की लिफ्ट में फंस गए जिसके वीडियो उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर शेयर किए हैं। एक स्टोरी में उन्हें उनके साथी खिलाड़ी मार्नस लबुशेन बाहर से चॉकलेट देते नज़र आ रहे हैं। स्मिथ ने कहा, "यह वह शाम नहीं है...जिसकी मैंने योजना...बनाई थी।" लबुशेन ने दरवाज़ा खोलने की भी कोशिश की।
read more at CricTracker