56 साल बाद दिल्ली से बाहर आयोजित होगा 'नैशनल फिल्म अवॉर्ड्स': रिपोर्ट्स
रिपोर्ट्स के अनुसार, 72वें नैशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन इस बार दिल्ली में नहीं होगा। 'PTI' के अनुसार, इस बार समारोह का आयोजन 22 सितंबर को गुजरात के एकता नगर में होगा। जुलाई में नैशनल फिल्म अवॉर्ड्स के विजेताओं के नाम का एलान किया गया था। गौरतलब है कि 1971 में नैशनल फिल्म अवॉर्ड्स का आयोजन चेन्नई में हुआ था।
read more at ABP न्यूज़


