56-वर्षीय शख्स का तुर्की में कोविड-19 टेस्ट लगातार 14वें महीने आया पॉज़िटिव
तुर्की के अधिकारियों ने बताया है कि ल्यूकेमिया से ग्रसित मुज़फ्फर कायासन नामक 56-वर्षीय नागरिक का कोविड-19 टेस्ट लगातार 14वें महीने पॉज़िटिव आया है। डॉक्टर्स का कहना है कि ऐसा संभवत: मुज़फ्फर के कमज़ोर इम्यून सिस्टम के कारण हुआ। लगातार 78वीं बार कोविड-19 पॉज़िटिव मिलने वाले कायासन ने 9 महीने अस्पताल में व 5 महीने अपने फ्लैट में बिताए हैं।
read more at Reuters


