57 साल की उम्र में 21KM दौड़े केरल HC के जज, 90Km साइकिलिंग और 1.9KM तैरकर रचा इतिहास
केरल हाईकोर्ट के जज जस्टिस बेचू कुरियन थॉमस ने गोवा में आयरनमैन 70.3 ट्रायथलॉन पूरी की है। 57 साल की उम्र में उन्होंने 1.9 किमी तैराकी, 90 किमी साइकिलिंग और 21.1 किमी दौड़ 8 घंटे 46 मिनट में पूरी की। घुटने की पुरानी चोट और मांसपेशी फटने के बावजूद उन्होंने इस ट्रायथलॉन में हिस्सा लिया और प्रतियोगिता पूरी की।
read more at Livehindustan


