Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

59 गुना सब्सक्राइब हुआ पीएन गाडगिल ज्वेलर्स का ₹1,100 करोड़ का आईपीओ

short by श्वेता भारती / on Thursday, 12 September, 2024
पीएन गाडगिल ज्वेलर्स के ₹1,100 करोड़ के आईपीओ को ओवरऑल ₹48,149 करोड़ की बोलियां मिलीं और यह 59.41 गुना सब्सक्राइब हुआ है। आईपीओ को संस्थागत निवेशकों ने आवंटित कोटा का 136.85 गुना, गैर-संस्थागत निवेशकों ने 56.08 गुना और खुदरा निवेशकों ने 16.58 गुना सब्सक्राइब किया है। कंपनी का प्राइस बैंड ₹456-480 था और यह 17 सितंबर को लिस्ट होगी।