5जी ऐप्स के लिए इंजीनियरिंग कॉलेजों में स्थापित की जाएंगी 100 लैब: बजट में वित्त मंत्री
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को अपने बजट 2023 के भाषण में कहा कि सरकार 5जी ऐप्स के लिए इंजीनियरिंग कॉलेजों में 100 लैब्स की स्थापना करेगी। उन्होंने कहा कि हाल ही में लॉन्च किए गए नैशनल ग्रीन हाइड्रोजन मिशन के लिए ₹19,700 करोड़ का आवंटन किया गया है ताकि जीवाश्म ईंधन के आयात पर निर्भरता घटाई जा सके।


