Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

5वीं की छात्रा से एमपी में गंदी यूनिफॉर्म उतारने के लिए कहने पर शिक्षक को किया गया निलंबित

short by अनिल कुमार / on Sunday, 25 September 2022
शहडोल (मध्य प्रदेश) में 5वीं कक्षा की आदिवासी छात्रा से कथित तौर पर गंदी यूनिफॉर्म उतारने के लिए कहने पर एक स्कूल के शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है। एक अधिकारी ने बताया कि प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं। दरअसल, सामने आई एक तस्वीर में शिक्षक छात्रा की गंदी यूनिफॉर्म को धोते दिख रहे हैं।