6,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी माइक्रोसॉफ्ट
टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट दुनियाभर में अपने 3% (करीब 6,000) कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। माइक्रोसॉफ्ट ने कहा कि यह कदम कंपनी की लागत नियंत्रण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) में भारी निवेश के बीच उठाया गया है। इससे पहले कंपनी ने 2023 में सबसे बड़ी छंटनी की थी और तब लगभग 10,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया था।
read more at ABP न्यूज़


