6 घंटे की परोल पर लेडी डॉन से की थी शादी, अब जुड़वां बेटियों का पिता बना गैंगस्टर काला जठेड़ी
2024 में 6-घंटे की कस्टडी परोल लेकर करीब 200 पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में लेडी डॉन अनुराधा चौधरी से शादी करने वाला गैंगस्टर काला जठेड़ी पिता बन गया है। रोहिणी कोर्ट (दिल्ली) ने जठेड़ी को पत्नी व नवजात जुड़वां बेटियों से मिलने के लिए 4-घंटे की कस्टडी परोल दी है। आईवीएफ प्रक्रिया से गर्भवती हुई अनुराधा की सी-सेक्शन डिलीवरी हुई है।
read more at ABP न्यूज़


