6 महीने बाद जेल से रिहा होंगे सोनम वांगचुक, सरकार ने तत्काल प्रभाव से रद्द की हिरासत
सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) के तहत पर्यावरणविद सोनम वांगचुक की हिरासत तत्काल प्रभाव से रद्द कर दी है। सितंबर 2025 में लद्दाख में विरोध-प्रदर्शन के हिंसक होने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था और वह लगभग 6-महीने से जोधपुर जेल में हैं। बकौल सरकार, वांगचुक रासुका के तहत हिरासत की लगभग आधी अवधि काट चुके हैं।
read more at हिन्दुस्तान


