6 महीने में इस शेयर ने पैसा किया डबल, ₹384 पर पहुंचा भाव
ग्रीन एनर्जी सेक्टर की कंपनी सोलारियम ग्रीन एनर्जी ने महज 6 महीने में निवेशकों के पैसे को दोगुना कर दिया है। शुक्रवार को शेयर 2.33% बढ़कर ₹384.50 के लेवल पर बंद हुए थे। फरवरी के महीने में कंपनी का ₹105.04 करोड़ का आईपीओ आया था जिसे 8 गुना सब्सक्राइब किया गया था और आईपीओ का प्राइस बैंड ₹191 था।
read more at हिन्दुस्तान


