60 फीट लंबा व 30 टन वज़नी 40 साल पुराना पुल रातों-रात हुआ चोरी
कोरबा (छत्तीसगढ़) में बीते दिनों चोरों ने रातों-रात 60-फीट लंबा और करीब 30-टन वज़नी लोहे का पुल चुरा लिया। बकौल रिपोर्ट्स, करीब 15 चोरों के गिरोह ने 40 साल पुराने पुल को रातभर गैस कटर से काटा और गाड़ी में भरकर ले गए जिसका पता स्थानीय लोगों को अगली सुबह लगा। मामले में अबतक 5 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
read more at News18 हिंदी


