Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

60 साल के हुए सलमान खान, अपने फार्महाउस पर पैपराज़ी के साथ काटा केक

short by आयुषी श्रीवास्तव / on Saturday, 27 December 2025
अभिनेता सलमान खान ने 26-27 दिसंबर की रात पनवेल स्थित अपने फार्महाउस पर पार्टी आयोजित कर करीबी दोस्तों और परिवार के बीच अपना 60वां जन्मदिन मनाया। पार्टी शुरू होने से पहले सलमान पैपराज़ी से मिले और उनके साथ अपना बर्थडे केक काटा। एक वीडियो में वह वरिष्ठ पत्रकार भारती दुबे से बातचीत करते और उनके माथे पर किस करते दिखे।