Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

60,135 की ऊंचाई पर बंद हुआ सेंसेक्स; निफ्टी भी पहली बार 17,900 के ऊपर बंद

short by रौनक राज / on Monday, 11 October 2021
बीएसई का सेंसेक्स सोमवार को 76.72 अंक चढ़कर 60,135.78 पर और एनएसई का निफ्टी 50.75 अंक बढ़कर पहली बार 17,900 से ऊपर (17,945.95) बंद हुआ। इससे पहले सोमवार को कारोबारी सत्र के दौरान निफ्टी ने पहली बार 18,000 के स्तर को पार किया था। गौरतलब है कि सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 20 कंपनियों के शेयरों में तेज़ी रही।