61 की उम्र में महिला ने 5 घंटे तक किया प्लैंक, बना डाला विश्व रिकॉर्ड
61 वर्ष की कनाडाई महिला डोना जीन वाइल्ड ने सबसे लंबे समय तक एब्डोमिनल प्लैंक करने का महिला कैटेगरी में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 5 घंटे तक प्लैंक किया जिसका वीडियो ऑनलाइन वायरल हो गया है। इससे पहले 21 मार्च 2024 को उन्होंने 4 घंटे 30 मिनट 11 सेकंड तक एब्डोमिनल प्लैंक कर रिकॉर्ड बनाया था।
read more at Times Now नवभारत


