61 वर्षीय शख्स ने जबरन नग्न कर बनाया वीडियो, रेप की कोशिश की: एमपी की 13 वर्षीय छात्रा
खंडवा (मध्य प्रदेश) में 13-वर्षीय आदिवासी छात्रा ने 61-वर्षीय खिलौना व्यापारी पर जबरन नग्न कर उसका वीडियो बनाने व रेप की कोशिश करने का आरोप लगाया है। बकौल छात्रा, वह दुकान पर चायपत्ती लेने गई थी जहां खड़े हुए आरोपी ने उसे चॉकलेट के लिए ₹10 दिए और अपने घर ले गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
read more at हिन्दुस्तान


