Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

64 स्कूली छात्र ओडिशा के रायगड़ में पाए गए कोविड-19 से संक्रमित

short by अक्षत मित्तल / on Monday, 9 May, 2022
ओडिशा के रायगड़ ज़िले में 64 स्कूली छात्र कोविड-19 से संक्रमित पाए गए हैं। रायगड़ के ज़िलाधिकारी सरोज कुमार मिश्रा के मुताबिक, "ज़िले में कोविड-19 संक्रमण बहुत ज़्यादा नहीं है...छात्रों में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं पाए गए हैं लेकिन उन्हें आइसोलेट कर दिया गया है।" बकौल मिश्रा, "छात्रावासों में मेडिकल टीमों को तैनात कर दिया गया है।"