Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

65 दिन चली शादी के बाद 13 साल में एक-दूसरे पर 40 केस करने वाले दंपति को SC से मिला तलाक

short by खुशी / on Wednesday, 21 January 2026
सुप्रीम कोर्ट ने शादी कर महज़ 65 दिन साथ रहने के बाद 13 साल से कानूनी लड़ाई लड़ रहे एक दंपति के तलाक को मंगलवार को मंज़ूरी दे दी। दंपति ने एक-दूसरे पर 40+ मुकदमे किए जिसे कोर्ट ने न्यायिक प्रक्रिया का दुरुपयोग मानते हुए उनपर ₹10,000-₹10,000 जुर्माना लगाया और भविष्य में एक-दूसरे पर केस करने पर रोक लगा दी।