68 की उम्र में भी रोज़ सुबह वर्कआउट करते हैं सनी, बोले- आज भी समोसा और घी-पराठा खाता हूं
अभिनेता सनी देओल ने बताया है कि वह रोज़ाना सुबह 5:30 बजे उठकर 1-2 घंटे तक वर्कआउट करते हैं। 68-वर्षीय सनी ने कहा, "मेरा मकसद कभी बल्की बॉडी बनाना नहीं था...मुझे बस व्यायाम करना...स्वस्थ महसूस करना पसंद है।" बकौल सनी, वह डाइटिंग की कोशिश करते हैं लेकिन समोसा और देसी घी संग पराठा खाने से खुद को रोक नहीं पाते।
read more at जनसत्ता


