69 वर्षीय विधायक ने दी MA की परीक्षा, 40 साल बाद पढ़ाई शुरू करने वाले MLA की कौन बना प्रेरणा?
उदयपुर ग्रामीण (राजस्थान) के 69-वर्षीय विधायक फूल सिंह मीणा ने एमए फाइनल इयर की परीक्षा दी है। वह 2013 में जब पहली बार विधायक बने तब सिर्फ 7वीं पास थे। इसके बाद उन्होंने 40-वर्ष बाद अपनी पढ़ाई शुरू की और 3 बार में 10वीं पास की और 2017 में 12वीं। अपनी 5-बेटियों से प्रेरणा लेकर उन्होंने पढ़ाई शुरू की थी।
read more at हिन्दुस्तान


