7.2 फीट लंबे 'द डच जायंट' के साथ विद्युत जामवाल की तस्वीर हुई वायरल
अभिनेता विद्युत जामवाल द्वारा 'द डच जायंट' नाम से मशहूर 7.2 फीट लंबे व करीब 160-किलोग्राम वज़नी डच बॉडीबिल्डर-ऐक्टर ओलिवियर रिक्टर्स के साथ शेयर की गई तस्वीर वायरल हो रही है। दोनों ने हॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट फाइटर' में साथ काम किया है। बकौल ओलिवियर, वह ब्रेकफास्ट में 8 अंडे खाते हैं और रोज़ाना 7,000 कैलोरी और 500-ग्राम प्रोटीन लेते हैं।
read more at TV9 भारतवर्ष


