7 जनवरी को खुलेगा क्वाड्रेंट फ्यूचर का ₹290 करोड़ का IPO, ₹275-₹290 है प्राइस बैंड
क्वाड्रेंट फ्यूचर टेक लिमिटेड का ₹290 करोड़ का आईपीओ 7 जनवरी को सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा और 9 जनवरी को बंद होगा। कंपनी ने आईपीओ के लिए ₹275-₹290 प्रति शेयर का प्राइस बैंड रखा है। क्वाड्रेंट फ्यूचर भारतीय रेलवे की 'कवच' परियोजना के तहत नई पीढ़ी के ट्रेन नियंत्रक और सिग्नलिंग सिस्टम विकसित करती है।
read more at भाषा


